फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Gangster on five accused of making fake cement

Unnao News: नकली सीमेंट बनाने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर

Mon, 01 Jan 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gangster on five accused of making fake cement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हसनगंज। तीन महीने पहले नकली सीमेंट बनाने में पकड़े गए पांच आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे अलीयारपुर गांव निवासी भईया लाल के मकान में नौ अक्तूबर को पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। इसमें नामी कंपनियों की 59 बोरी नकली सीमें, स्टोन पाउडर और उपकरण बरामद किए थे।
पुलिस ने लखनऊ के मलिहाबाद के थाना लालपुर गौस निवासी बबलू पासी, थाना पारा के पतौरा निवासी गौरव यादव, थाना इंटौजा के अकड़ियापुर के सौरभ यादव, हसनगंज के हाजीपुर तरेहा के परमेश्वर और औरास थाना के बैरी गांव के विनय कुमार राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने अब सभी पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि नकली सीमेंट बनाने की पकड़ी गई फैक्टरी में पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन


------
ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

नवाबगंज। मवेशी चराने निकली किशोरी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गौरा कठेरवा गांव निवासी पप्पू की बेटी दीपांशी (16) सोमवार को मवेशी चराने निकली थी। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रैक पार करते समय शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लोको पायलट की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने अजगैन पुलिस को सूचना दी। मृतका दो भाई तीन बहनों में सबसे छोटी थी। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed