फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ganga Rath Yatra left after Aarti and Pujan in Buxar

बक्सर में आरती व पूजन के बाद रवाना हुई गंगा रथ यात्रा में उमड़ी भीड़

Sat, 01 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga Rath Yatra left after Aarti and Pujan in Buxar
उन्नाव के बक्सर गंगातट पर शुक्रवार सुबह मां गंगा की आरती करते ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह म? - फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी धाम में गुरुवार रात पहुंची गंगा रथ यात्रा शुक्रवार सुबह पूर्व निर्धारित आरती, पूजन व अन्य कार्यक्रम संपन्न होने सुबह 8:45 बजे शुक्लागंज के लिए रवाना हुई। रास्ते में बिहार के रविंद्र सिंह इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड तथा बाइक सवारों ने यात्रा को विदाई दी। इसके बाद तमाम स्थानों पर गंगा रथ यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। रथ में सवार विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कई स्थानों पर लोगों को संबोधित भी किया। यात्रा में शामिल मंत्रियों ने यात्रा और बक्सर के कार्यक्रम को सफ ल बताया। दोपहर को रथ, शुक्लागंज पहुंचा ही था तभी गंगाघाट के कार्यक्रम को स्थगित कर यात्रा को गंगा बैराज के रास्ते कानपुर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

बक्सर में गुरुवार रात जनसभा के बाद विधायक पंकज गुप्ता, अनिल सिंह व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत अधिकांश स्थानीय नेता व मंत्री लौट गए थे। यात्रा प्रभारी व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, जिले की प्रभारी मंत्री कमल रानी वरुण, ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत समेत अन्य लोगों ने बक्सर में ही रात्रि प्रवास किया। शुक्रवार सुबह यात्रा में आए अतिथियों व लोगों ने पुन: गंगा पूजन व आरती की। फिर यात्रा ऊंचगांव होते हुए शुक्लागंज के लिए रवाना हो गई। इस दौरान बक्सर में बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा यात्रा को विदाई दी। यात्रा प्रभारी नीलकंठ तिवारी ने कहा कि गंगा की स्वच्छता को लेकर आम जनमानस में जागरुकता बढ़ी है और यह योजना के सफ ल होने का प्रमाण है। ऊंचगांव, धानीखेड़ा, सगवर व टेढ़ा समेत विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों, लोगों, बड़ी पनई मोड़ पर पिंटू सिंह व मां चंद्रिका देवी धाम बक्सर चौराहे पर बीडीओ पुरवा रवींद्र मिश्र के साथ ग्राम विकास अधिकारी संघ के पुरवा ब्लाक अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल सहित अन्य कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन

धानीखेड़ा में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज निहालीखेड़ा के छात्र, छात्राओं व शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। करीब पांच सौ मीटर से अधिक दूरी तक मानव शृंखला बनाकर उन्होंने गंगा यात्रा रथ पर फू लों की वर्षा की। सुमेरपुर के लगभग 200 परिषदीय शिक्षकों एवं बच्चों ने गंगा यात्रा के समर्थन में खंड शिक्षाधिकारी सुमेरपुर दाताराम की उपस्थिति में बक्सर चौराहे से चंद्रिका देवी मंदिर तक स्वच्छ गंगा मानव शृंखला का निर्माण कर लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जागरुकता संबंधी बैनर, पोस्टर, टोपी से सुसज्जित मानव शृंखला ने हम सबकी है जिम्मेदारी गंगा मां हो स्वच्छ हमारी व गंगा मैया की जय का उद्घोष किया। शिक्षक उमेश कुमार, आशीष दीक्षित, अवधेश प्रताप, मुकेश सचान, निशा तोमर, छोटेलाल, गोपाल यादव, राजीव सचान व सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, रास्ते में अनिल सिंह, सचिन सिंह, योगेंद्र सिंह, पूतू मिश्रा आदि ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यात्रा को प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, अमित गुप्ता व आशीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बक्सर से विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीघापुर के लालकुआं चौराहे पर गंगा रथ यात्रा के स्वागत में लगभग एक दर्जन मुस्लिमों ने भी भागीदारी की। स्वागत करने वालों में जमील अहमद, मंसूख अली, बिलाल, वाहिद अली, इंसाफ , कल्लू कुंजरा व हैदर अली आदि ने यात्रा रथ का स्वागत किया। रानीपुर निवासी तत्तू मियां ने बताया कि भारतीय जनमानस के रोम-रोम में गंगा रची बसी हैं। गंगा मोक्ष दायिनी के साथ साथ जीवनदायिनी भी हैं। हमें गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखना होगा। नगर पंचायत निवासी हैदर अली ने कहा कि स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा का ध्येय वाक्य सभी को याद रखना चाहिए और गंगा की सूरत किसी सूरत में नहीं बिगड़नी चाहिए।
बक्सर पहुंची गंगा रथ यात्रा के सहयोगियों और प्रशासनिक अधिकारियों को रात काटना भारी पड़ा। गंगा यात्रियों की व्यवस्था यहां प्रशासन व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा की गई थी। सत्संग हाल तथा सिद्धपीठ हाल में गंगा रथ यात्रा के साथ चल रहे लोगों के सोने की व्यवस्था की गई थी। जबकि जिले की प्रभारी मंत्री, ग्राम्य विकास मंत्री आदि के सोने की व्यवस्था अलग-अलग स्थानीय लोगों के यहां की गई थी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों को यहां रात बिताने में समस्याओं से दो-चार होना पड़ा। अंतत: ब्लॉक कर्मचारियों के माध्यम से उन्हें स्थानीय पूर्व प्रधान व अन्य लोगों के यहां आसरा मिला।
यात्रा में शामिल करीब आठ सौ लोगों में से कइयों को यहां बक्सर में भोजन की अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ा। पुराने बक्सर के शहीद पार्क में गंगा यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। शुरुआती दौर में तो लोगों को पूरा भोजन मिल गया लेकिन बाद में बचे लोगों को आधे-अधूरे भोजन से ही काम चलाना पड़ा। प्रशासन द्वारा यहां कराई गई भोजन की व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। जिसके कारण बाद में भोजन करने वालों में तमाम लोगों को रोटी के बजाय सिर्फ चावल में ही संतोष करना पड़ा।
अचलगंज में यात्रा के स्वागत के दौरान अचलगंज कस्बे में जेबकतरों की भरमार रही। जेबकतरों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप के 2500 रुपया, एटीएम कार्ड, डीएल, पैनकार्ड, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप के 5500 रुपया व भाजपा नेता मुकुट द्विवेदी के पांच हजार व कागजात पार कर दिए। सभी ने थाने में लिखित सूचना दी। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य लोग भी इसके शिकार हुए।
गंगा रथयात्रा सिकंदरपुर करन के निकट मैकू तेली मार्ग के सामने तकनीकी खराबी आ जाने से खड़ा हो गया। खराबी के चलते लगभग 25 मिनट तक यात्रा बाधित रही। रथ ठीक होने के बाद ही आगे की यात्रा प्रारंभ हुई।
फ तेहपुर चौरासी कस्बे में आरबीएस इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने गंगा रैली निकाली। कालेज से शुरू होकर पूरे कस्बे में भ्रमण कर रैली में बच्चों ने युगों युगों का नाता है, गंगा हमारी माता है, नदी है तो पानी है व पानी है तो जीवन है आदि स्लोगनों के माध्यम से गंगा नदी के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। रैली में प्रबंधक महेंद्र सिंह सेंगर, हरिकिशोर शुक्ला, राजा, हरिनाम, वीरेंद्र, शिशुपाल व जीतेंद्र सहित काफ ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

नियत समय से करीब साढे़ चार घंटा देर से गुरुवार की रात बक्सर पहुंची गंगा यात्रा में शामिल राजनेताओं को जनसभा स्थल पूरी तरह से खाली मिला। यहां मौजूद लोगों में से अधिकांश मीडिया और प्रशासनिक लोग ही थे। कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे लोगों के मुताबिक, बक्सर में देर शाम तक लोगों ने जनसभा और गंगा यात्रा का इंतजार किया। रात होते-होते ठंड और भूख से लोगों ने घर जाना ही मुनासिब समझा। लोगों के मुताबिक, यदि प्रशासन लंच पैकेट की व्यवस्था कर देता तो संभव था कि जनसभा में भी भीड़ रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed