फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ganga jal star increasing farmers worried

10 घंटे में .30 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

Wed, 20 Jul 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
ganga jal star increasing farmers worried
उन्नाव। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को 10 घंटे में .30 सेमी जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र में दहशत फैल गई। कटान का अंदेशा बढ़ गया है। फसलें डूबने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 110.17 मीटर रिकार्ड किया गया था। शाम छह बजे ये 110.20 मीटर पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 112 मीटर और खतरा 113 मीटर पर है। परियर के मानाबंगला गांव के पास तक पानी पहुंच गया है। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गंगा के किनारे बसे गांव करमी, गढ़ेवा, पाही, चंदनपुर, गंगानगर, संत नगर के लोग चिंतित है।
विज्ञापन

गढ़ेवा के पूर्व ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी कटान होनी शुरू हो गई है। वहीं फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में गंगा के किनारे सब्जी आदि की फसलें डूबने की कगार पर हैं। गड़ाई के प्रधान लक्ष्मीनारायण ने बताया कि आसपास के गांव दबौली, हिंदूपुर, भदेहरा, खग्गापुरवा, पाल्हेपुर आदि में संकट के आसार हैं। दबौली निवासी नीरज पांडेय ने बताया कि जलस्तर बढ़ता रहा तो पानी घरों को चपेट में ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, बांस का पुल बहा
बीघापुर तहसील क्षेत्र के दो गांव दूलीखेड़ा, लालखेड़ा व उसके दर्जनों मजरे गंगा नदी व पांडु नदी के बीच बसे हैं। आबादी लगभग पंद्रह हजार है। पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से बांस का पुल बह गया। दूलीखेड़ा निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि पुल बह जाने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।

अभी स्थिति गंभीर नहीं है। फिर भी गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। संबंधित तहसील के अधिकारियों व लेखपालों को सतर्क कर दिया गया है। - नरेंद्र सिंह, एडीएम (वित्त/राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed