{"_id":"5ade1af34f1c1b340a8b605b","slug":"gambier-encontr-en-pan-masala-aviso","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाले में मिला गैंबियर, नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाले में मिला गैंबियर, नोटिस
उन्नाव
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
smoking
नामी पान मसाला राजश्री के सैंपल की जांच में गैंबियर (गुर्दे, लीवर को खराब करने वाला रसायन) का प्रयोग होना पाया गया है। इसी आधार पर प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने इसका प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विक्रेता, वितरक और उत्पादक क ो नोटिस भेजा है।
होली में मिलावट के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौरावां स्थित सुशील ट्रेडर्स की दुकान से राजश्री पान मसाले का सैंपल लिया था।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुशील कुमार ने बताया कि सैंपल की जांच जब लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में कराई गई तो इसमें गैंबियर निकला। अभिहित अधिकारी ने बताया कि गैंबियर को स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित बताया गया है।
विज्ञापन
इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर विक्रेता, वितरक और उत्पादक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विक्रेता और वितरक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मामले में एसीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल कर दिया गया है। वहीं उत्पादक के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों से सुझाव मांगा गया है।