{"_id":"60296e0d8ebc3ee97c56f78d","slug":"galla-merchant-s-servant-had-committed-reiki-four-arrested-unnao-news-knp6118966168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी के नौकर ने की थी रेकी, चार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी के नौकर ने की थी रेकी, चार लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के टिकुरा जलालपुर मोड़ के पास 26 दिन पहले ट्रैक्टर सवार गल्ला व्यापारी से हुई एक लाख की लूट में उसके नौकर ने ही रेकी थी। जांच के दौरान पुलिस ने नौकर समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर लूटी गई 65 हजार की नगदी व लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है।
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बनवारी यादव गेहूं व धान खरीदने व बेचने का कार्य करता था। 18 जनवरी की देर शाम बनवारी मिल से धान की बिक्री कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। गांव के मोड़ के पास बाइक सवार लुटेरों ने डंडे से पीटकर लहूलुहान करने के बाद उसके पास रखी एक लाख की नगदी लूट ली थी।
पीड़ित ने घटना के वक्त मिल से उसके साथ लौट रहे नौकर दिनेश पर रेकी करने और गांव के छोटू समेत तीन लोगों पर लूट का आरोप लगाया था। पुलिस ने लूट की जगह मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घटना को दबाने का प्रयास किया था। पीड़ित व उसके भाई विश्वनाथ के एसपी से मिलने के बाद पुलिस ने लूट की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की थी। अपराध निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने घटना में पीड़ित व्यापारी के नौकर गांव के दिनेश पासी, छोटू पासी, गुड्डू पासी व जगदीशपुर गांव निवासी सोनू को घटना में संलिप्त पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक-एक कर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने गुनाह स्वीकार कर लिया। नौकर दिनेश की रेकी पर सभी ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी की गई एक लाख की रकम में 65 हजार की नगदी व घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल संतोष कुमार, एसआई जितेंद्र यादव समेत अन्य शामिल रहे।