फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   two days time given, from thursday enchrochement drive will start

दो दिन की मोहलत, गुरुवार से चलेगा अभियान

Tue, 24 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 24 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
two days time given, from thursday enchrochement drive will start
अतिक्रमण अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 छोटा चौराहा पर रहने वाले बाशिंदों व कारोबारियों के लिए अब सिर्फ बुधवार रात तक मोहलत है। नगर पालिका प्रशासन ने यहां के लोगों को बुधवार की शाम पांच बजे तक का अंतिम समय दे दिया है। गुरुवार सुबह पांच बजे से पालिका का अतिक्रमण अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से स्थानीय 85 भवन स्वामियों को अंतिम नोटिस सोमवार को जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

शहर के छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक रोड पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने अब सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई महीनों से रोड चौड़ीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया। सोमवार को नगर पालिका की ओर से यहां के सभी भवन स्वामियों को बुधवार शाम पांच बजे तक अपने निर्माणों को खाली कर यहां से हटने की अंतिम नोटिसें थमा दी र्गइं। इसमें साफ कर दिया गया कि सभी भवन स्वामियों व यहां के दुकानदार 25 मई की शाम पांच बजे तक अपने मकान व दुकान खाली कर लें इसके बाद 26 मई की तड़के सुबह पांच बजे से यहां पर पालिका के बुल्डोजर चलेंगे। इसके सख्त हिदायत भी दी गई कि जिला प्रशासन की इस कार्रवाई में अगर कोई खलल पैदा करेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा। नगर पालिका की ओर से बीते दिनों ध्वस्तीकरण की अंतिम नोटिस जारी करते हुए यहां का चिह्नांकन भी करवा लिया गया है। अब सिर्फ चिह्नित स्थान तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन

बिना भेदभाव चलेगा अभियान
छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला के बीच के सभी अवैध निर्माणकारियों को सोमवार को अंतिम नोटिस सर्व करवा दी गई है। इसमें सभी को 25 मई की शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद 26 की सुबह पांच बजे से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उमेश कुमार मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed