फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four year old girl raped by family uncle, arrested

Unnao News: चार साल की बच्ची से पारिवारिक चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl raped by family uncle, arrested
सफीपुर (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची को बहाने से खेत ले जाकर पारिवारिक चाचा ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची मां से लिपट कर बिलख पड़ी।
विज्ञापन

उसने परिजनों और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा। वहीं, सर्विलांस की मदद से आरोपी को फतेहपुर चौरासी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची रविवार शाम घर में खेल रही थी। पारिवारिक चाचा उसे शकरकंद देने के बहाने खेत ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। लहूलुहान हालत में बच्ची देर शाम घर पहुंची। घटना के समय मां भी खेत में थी। बच्ची के पहुंचने के साथ ही मां भी घर पहुंची तो बेटी ने बिलखते हुए आपबीती बताई। उसने परिवार के ही रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा और आरोपी का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह बंद था। सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन तलाशी और करीब दो घंटे में आरोपी को फतेहपुर चौरासी कस्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वह दिल्ली भागने की फिराक में था।

आरोपी दिल्ली में पहले भी मजदूरी करता था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। आरोपी को सर्विलांस टीम की मदद से फतेहपुर चौरासी कस्बे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed