फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four vehicles collided with each other on the highway, 14 people injured

Unnao News: हाईवे पर आपस में टकराए चार वाहन, 14 लोग घायल

Mon, 03 Apr 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided with each other on the highway, 14 people injured
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के पास बाइक सवार के सामने अचानक तीन कुत्ते आने से उसने रफ्तार कम की तो पीछे से आ रही कार ने ब्रेक लगाई। उसके पीछे चल रहीं तीन और कार आपस में टकरा गईं। हादसे के वाहनों में सवार 14 घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर शाम करीब छह बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा बाइक सवार, दही थानाक्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के पास पहुंचा था तभी बाइक के सामने अचानक तीन कुत्ते आ गए। उसने रफ्तार कम की तो हादसे का शिकार होते बच गया। लेकिन बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पीछे चल रहे कार सवार कानपुर के वाईएन ब्लॉक निवासी हिमांशु उमराव (45) ने भी ब्रेक लगाई तो पीछे चल रही और तीन और गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। बाइक सवार तो वहां से चला गया, लेकिन हादसे में हिमांशु के साथ रहे देवेंद्र सिंह भदौरिया (59), ज्ञानेंद्र सिंह चौहान (48) और विष्णुकांत मिश्र (40) घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार सवार रायबरेली जिले के इंद्रानगर निवासी मनोज कुमार (37), बिजेता रावत (34), विहान (4) को चोटें आईं। तीसरी कार सवार कानपुर के श्याम नगर निवासी सत्येंद्र सिंह चौहान (42), मानवेंद्र सिंह चौहान (14) और कार चला रहे अनुज कुमार चौहान (36), आभा (38), प्रभा (35), विभा सिंह (42) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी कार सवार कानपुर के किदवई नगर निवासी हिमांशु शुक्ला (42) को भी चोटें आईं। घटना की सूचना पर दही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे। सभी को मामूली चोटें होने से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात संचालन में दिक्कत आई। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आपस में चार वाहन टकराए हैं। जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं। गंभीर कोई नहीं है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed