फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four tractor-trolley got caught in illegal mining soil

अवैध मिट्टी खनन में चार ट्रैक्टर-ट्राली पकडी गईं

Fri, 27 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four tractor-trolley got caught in illegal mining soil

असोहा। जिले में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर है। गुरुवार को असोहा थानाक्षेत्र के लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल और राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ली हैं, जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन को चालक मौके से लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुरवा तहसील के असोहा थानाक्षेत्र भवलिया गांव में कई दिनों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराया जा रहा था। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीएम विवेक चतुर्वेदी को फोन कर अवैध खनन की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल इंद्रपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि टीम के पहुंचने की सूचना पहले ही मिल जाने से एक ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी चालक वाहन समेत भाग निकलने में सफल रहे जबकि मौके पर मिली चार ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना के एसएसआई आरएस वर्मा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed