फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Four persons, including a women killed in accident

हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत

Thu, 18 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 18 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four persons, including a women killed in accident

अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधेड़ महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुरवा में मवेशी लदी डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बीघापुर में ट्रक ने एक अधेड़ महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।

विज्ञापन



पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार कोसबा के पीरजादी गढ़ी मोहल्ला निवासी सुभाष शुक्ला (35) शीतलगंज मोहल्ला निवासी अली हसन (32) के साथ बाइक से उन्नाव शहर गए थे। दोनों ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर मंगतखेड़ा के पास रायबरेली से आ रही मवेशी लदी डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



दोनों बाइक समेत डीसीएम में फंस गए और काफी दूर तक घिसटने के बाद डीसीएम खंती में पलट गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डीसीएम को सीधा किया और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसडीएम प्रशांत भारती, सीओ आरके चतुर्वेदी व एसएसआई संजय पांडेय घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीघापुर थाना क्षेत्र के ओसियां गांव निवासी शीलवती (55) पत्नी रामप्यारे मंगलवार शाम सड़क पार कर गांव के बाहर जा रही थी। इसी दौरान रायबरेली से आ रहे ट्रक ने शीलवती को टक्कर मार दी। घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


लखनऊ कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। अजगैन के चमरौली गांव निवासी चेतराम (55) ग्रामीण बाजारों में सब्जी बेचने का काम करता था। बुधवार तड़के वह सब्जी खरीदने के लिए उन्नाव शहर के पास हाईवे स्थित नवीन मंडी जा रहा था। दही चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।


डीसीएम में लदे मवेशी ले गए ग्रामीण- पुरवा। बाइक सवार को टक्कर मारने वाली डीसीएम में 50 मवेशी लदे थे। बताया कि यह मवेशी कटने के लिए स्टालटर हाउस जा रहे थे। हादसे के बाद गांव के लोग मवेशी लूट ले गए। डीसीएम में लदे तीन मवेशी मर गए।



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल- पुरवा। हादसा मौत का शिकार हुए सुभाष की चार साल पहले शादी हुई थी, उसके ढाई साल का एक बेटा भी है। हादसे की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी कंचन और मां रमाकांती समेत पूरे परिवार का बुरा हाल रहा।
इसी हादसे में दूसरे मृतक अली हसन की पत्नी मौसमा का भी बुरा हाल रहा, उसका डेढ़ साल का एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed