{"_id":"670d7d8cd6784233ff03d1f9","slug":"four-more-infected-with-dengue-one-girl-with-malaria-unnao-news-c-221-1-uno1004-121245-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार और डेंगू की चपेट में, बच्ची को मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार और डेंगू की चपेट में, बच्ची को मलेरिया
विज्ञापन
उन्नाव। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में किशोरी सहित चार मरीजों में डेंगू व एक साल की बच्ची को मलेरिया की पुष्टि होने पर भर्ती किया गया। सीएमओ ने उनके घर के आसपास कीटनाशक का छिड़काव व जांच कराने के निर्देश दिए।
शहर के बड़ा चौराहा निवासी 26 साल की महिला को कई दिन से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कराने की सलाह दी। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, आदर्श नगर की 17 साल की किशोरी, शुक्लागंज के ब्रह्मनगर निवासी 26 साल के युवक और हसनगंज के न्योतनी निवासी 43 साल की महिला में भी डेंगू संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा नवाबगंज के अजगैन की एक साल की बच्ची को मलेरिया की पुष्टि हुई है।
संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि अभी तक डेंगू की चपेट में 52 बुखार पीड़ित आ चुके हैं। वहीं, 30 मरीजों में मलेरिया संक्रमण पाया गया है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि संक्रमितों के घर व आसपास कीटनाशक का छिड़काव और जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को जांच का दायरा बढ़ाने की बात कही गई है।