{"_id":"572a43404f1c1b32375ccf12","slug":"found-in-the-middle-of-the-train-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Thu, 05 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। चलती ट्रेन में एक अधेड़ व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना गार्ड ने स्टेशन अधीक्षक (एसएस) को दी। सूचना पर जीआरपी सिपाहियों ने ट्रेन रुकने पर अधेड़ को स्टेशन पर उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पास से कोई भी कागजात व सामान न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही लखनऊ-कानपुर मेमू संख्या-64252 में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की जानकारी किसी यात्री ने गार्ड पीके यादव को दी। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना उन्नाव स्टेशन अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
ट्रेन में बेहोश व्यक्ति के विषय में एसएस ने जीआरपी थाने में दी तो जीआरपी सिपाही ट्रेन के स्टेशन आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो उस व्यक्ति को उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई कागज न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी के अनुसार उसकी उम्र करीब 50 साल है। साथी यात्रियों की मानें तो वह कानपुर से ही ट्रेन में बैठा था लेकिन अचानक वह ट्रेन में बेहोश हो गया और फिर उसने दम तोड़ दिया।
जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति पहले से ही बीमार लग रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।