फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former village head and his associates have been sitting at the police station for four days

Unnao News: चार दिन से थाने में बैठे पूर्व ग्राम प्रधान व साथी

Fri, 12 Sep 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Former village head and his associates have been sitting at the police station for four days
सोनिक (उन्नाव)। छह सितंबर को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठिया नसीम का उन्नाव का निवास प्रमाणपत्र और पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले चार दिन से पुलिस, थाने में बैठाए है। पुलिस का कहना है कि बांग्लादेशी के सहारनपुर निवासी दोस्त की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के रहने वाले नसीम को शनिवार लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से पकड़ा गया था। जांच में दही थाना क्षेत्र के टीकर गढ़ी गांव के पूर्व प्रधान नीरज यादव द्वारा नूर मोहम्मद के कहने पर नसीम का निवास जारी कराने की बात सामने आई थी। इसके बाद तहसील से निवास और पासपोर्ट बन गया था। नसीम का मलेशिया, दुबई व बांग्लादेश आना-जाना रहता था। मामले में दही पुलिस अगले ही दिन पूर्व प्रधान नीरज यादव और नूर मोहम्मद ले आई थी जो गुरूवार को भी थाने में बैठे नजर आए। मामले की जांच कर रही पुलिस नूर मोहम्मद द्वारा दिए गए आधार कार्ड के सत्यापन के लिए कागज सहारनपुर भेजे जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। दही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सत्यापन के कागज का इंतजार है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed