फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former Congress President Rahul will come today

Unnao News: आज आएंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल

Tue, 20 Feb 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Former Congress President Rahul will come today
उन्नाव। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को शहर आएंगे। इस दौरान यात्रा का 12 स्थानों पर स्वागत प्रस्तावित है। राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार सुबह 8:.15 बजे लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी बस में रहेंगे।
विज्ञापन

यात्रा बाईपास से शहर के अंदर होते हुए सुबह 9:45 बजे शास्त्री प्रतिमा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए गांधी तिराहा पहुंचेंगे। फिर आगे की यात्रा बस में करते हुए शेखपुर नहर चौराहा, सिंगरोसी तिराहा, मरहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के पास पहुंचेंगे। इसके बाद कानपुर की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। उधर, स्वागत को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पूरा शहर होर्डिंगों से पट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के साथ मौजूद रहेगी बिजली विभाग की टीम
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं रहेगी लेकिन इस दौरान बिजली विभाग की टीम साथ में रहेगी। एक्सईएन हेमेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान बिजली बंद नहीं की जाएगी। यात्रा के साथ विभाग के अभियंताओं की टीम साथ चलती रहेगी।
किसान यात्रा में उन्नाव आए थे राहुल गांधी
उन्नाव। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बुधवार सुबह उन्नाव शहर पहुंच रहे राहुल गांधी इससे पहले वर्ष 2016 में किसान यात्रा के दौरान भी उन्नाव आए थे। तब जिले में उनकी यात्रा के प्रबंधन की जिम्मेदारी उस समय कांग्रेस में रहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने संभाली थी। हालांकि वह पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी उन्नाव आते चुनावी रैलियों को संबोधित करते रहे हैं।

वर्ष 2016 में राहुल गांधी ने चुनाव से पहले पार्टी का ग्राफ बढ़ाने के लिए किसान यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने जगह-जगह खाट वार्ता भी की थी। तब वह 22 सितंबर को उन्नाव पहुंचे थे। अचलगंज के पचोड्डा गांव में रहने वाले गनेशी माली के घर पर खाट पर बैठ दोपहर का भोजन किया था। वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उन्नाव से लोकसभा का चुनाव जीतने वाली अन्नू टंडन ने वर्ष 2014 और 2019 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। नवंबर 2020 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। सपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में ही अन्नू टंडन को उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed