फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Food safety officers complete quorum in investigation on first day

Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पहले दिन जांच में किया कोरम पूरा

Fri, 27 Sep 2024 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Food safety officers complete quorum in investigation on first day
उन्नाव। शासन के ढाबों, होटलों पर संचालकों के नाम, पता लिखवाने के दिए गए आदेश का अमल कराने के नाम पर पहले ही दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खानापूरी की। निरीक्षण के नाम पर केवल तीन ढाबों में साफ सफाई चेक करने का कोरम पूरा कर लौट गए। एक ढाबे से पनीर का सैंपल लिया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित गुरुवार को विभागीय निरीक्षकों के साथ निरीक्षण पर निकले। हाईवे स्थित मंंदाकिनी ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट में साफ सफाई आदि देखी और लाइसेंस चेक किया। संदेह के आधार पर पनीर का नमूना भरा। इसके बाद आयुष्मान ढाबा और इसके बाद गोकुल ढाबा का निरीक्षण किया। सभी का पंजीकरण मिला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि साफ सफाई सभी ढाबों में सही मिली है। संचालकों को शासन के आदेशों की जानकारी दे दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ढाबों पर नाम, पता लिखवा लें। अगले निरीक्षण में आदेशों का पालन होते नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed