{"_id":"616c74db0d9a62615e653804","slug":"food-poisioning-unnao-news-knp658779360","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे का प्रसाद खाने के बाद ब्लॉक प्रमुख सहित 30 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे का प्रसाद खाने के बाद ब्लॉक प्रमुख सहित 30 बीमार
विज्ञापन
पुरवा सीएचसी में भर्ती मरीज।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। असोहा ब्लाक के गांव मखदूम खेड़ा में बने हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने के दो घंटे बाद ब्लॉक प्रमुख सहित 30 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त होने पर 12 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर तहसीलदार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है। डीएम ने बताया कि एक स्वास्थ्य टीम को गांव भी भेजा जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी।
ग्राम पंचायत असावर के मजरा शीतलखेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण प्रसाद लोधी ने गांव में बने हनुमान मंदिर में रविवार दोपहर भंडारे का आयोजन किया था। भंडारे में ब्लॉक प्रमुख बीतेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत सहित तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में पंचामृत, बूंदी व सब्जी पूड़ी खाने के करीब चार घंटे बाद लोगों को उल्टी व दस्त शुरू हो गए। इसमें ब्लॉक प्रमुख व पूर्व ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधान पुत्र धुन्नर ने कालूखेड़ा स्थित एक निजी क्लीनिक में जाकर दवा ली। वही मिर्रीकला निवासी सर्वेश कुमार (38), सर्वेश के छोटा भाई गौरव (19), मिल्की की सुखदेव (75), मखदूम खेड़ा की अंशिका (14 ), छेदाना (50), सुनील (20), ज्योति (14), तनिष ( 6) पुत्री शैलेंद्र, अर्पिता (11), रितिक (19), गौरव (28) व विजयपाल (31) को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
सीएचसी के डॉक्टर आदर्श सचान ने फूड प्वाइजनिंग की संभावना जताई है। कहा कि सभी की हालत सामान्य है। उल्टी दस्त हुई थी लेकिन कोई रेफर की हालत में नहीं है। तहसीलदार नरेंद्र यादव भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती लोगों का हालचाल जाना। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि सीएचसी असोहा से तीन डॉक्टरों की टीम शीतल खेड़ा गांव भेजी गई है। साथ में तहसीलदार नरेंद्र यादव व थानाध्यक्ष भी गए हैं। बिना परमीशन भंडारा किया गया होगा तो आयोजक पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव में मुख्यालय से एक स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।