{"_id":"604e1b7e8ebc3e8ca83625fc","slug":"follow-the-path-of-righteousness-unnao-news-knp6175348107","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धर्म के बताए रास्ते पर चलें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धर्म के बताए रास्ते पर चलें’
विज्ञापन
मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना हसन जहीर।
- फोटो : UNNAO
सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा में मुजतबा अहमद के आवास पर आयोजित मजलिस में लखनऊ के मौलाना हसन जहीर पहुंचे। उन्होंने लोगों से धर्म के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इससे पहले मौलाना से पूर्व शायरों ने अपने कलाम पढ़े।
मौलाना हसन जहीर ने कहा कि जब दूसरों की मदद करें तो इस तरह जैसे चाचा अबू तालिब ने भतीजे मोहम्मद साहब की जान बचाने के लिए की थी। दुश्मनों से बचाने के लिए चाचा अपने पुत्रों को मोहम्मद साहब के बिस्तर पर सुला देते थे। वह भी सिर्फ इसलिए कि रात्रि के अंधेरे में धोखे से वार हो तो खतरा मोहम्मद को नहीं पुत्र अली को हो।
मौलाना ने मौजूद लोगों को मोहम्मद के घराने से उदाहरण लेकर जरूरतमंदों की मदद और धर्म के बताए डगर पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वयं के परिवार के अलावा अपने खानदान, पड़ोसियों, मोहल्ले और समाज के लोगों की समस्याओं में भी साथ दीजिये। वह भी इस तरह जिसमें आपको अपने नुकसान की फिक्र न हो। शायर जर्रार अहमद, रियाजुद्दीन, पिंटू, दानिश जैदी, अशफाक अली, एजाज, अयाज, अली अब्बास व रेहान ने अपने सलामों से खूब वाहवाही लूटी।