फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fog put brakes on speed on the first day on the expressway

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पहले दिन कोहरे ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक

Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fog put brakes on speed on the first day on the expressway

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक सात घंटे तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।

लखनऊ-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर कोहरे का असर दिखने लगा है। आधी रात के बाद कोहरा और धुंध दिखाई देने लगती है। इसका असर सुबह सात बजे तक दिखाई देता है। इससे लंबी दूरी तक साफ नहीं दिखाई देता है। आधी रात से सुबह सात बजे तक वाहन अपनी हेड लाइट जलाकर गति धीमी करके चलते दिखाई देने लगे हैं। कोहरे के कारण किसी भी अप्रिय घटना होने की आशंका से यूपीडा और पीआरवी पुलिस मुस्तैद होने लगी है। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि आधी रात से सुबह तक कोहरा और धुंध दिखाई देने लगी है। इसके लिए यूपीडा और पीआरवी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी के साथ धीमी गति से ही वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed