फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fog broke the silence in the morning, the highway got jammed during the day due to the arbitrariness of the drivers

Unnao News: सुबह कोहरे ने लगाया ब्रेक, दिन में चालकों की मनमानी से हाईवे जाम

Sat, 04 Jan 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fog broke the silence in the morning, the highway got jammed during the day due to the arbitrariness of the drivers
हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास लगा जाम। - फोटो : हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास लगा जाम।
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के डायवर्जन प्वाइंट पर दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन पर चल रहा है। शुक्रवार देर रात से सुबह आठ बजे तक घना कोहरा होने से हाईवे पर यातायाता रेंगता रहा। मौसम साफ हुआ तो सुबह करीब 10 बजे हल्की रगड़ लगने से कार और ट्रक चालक में बहस हो गई। दोनों वाहन 10 मिनट खड़े हुए तो लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के बशीरतगंज मोड़ के निकट शनिवार सुबह 10 बजे के करीब कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर को ओवरटेक कर रही कार में बायीं ओर से ट्रक की रगड़ लग गई। इस पर दोनों वाहनों के चालकों ने सड़क पर वाहन रोक दिए और विवाद करने लगे। इससे चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात गार्ड ने पहुंच कर चालकों को समझाया और वाहनों को हटवाया तब यातायात बढ़ना शुरू हुआ, लेकिन दोनों चालकों की 10 मिनट की बहसबाजी दो घंटे तक वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई। यातायात उलझने से दोनों तरफ चार किलोमीटर में वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास के गर्डर रखने के बाद भी डायवर्जन जारी
सोनिक के पास अंडरपास बन रहा है। इसके लिए 20 जनवरी तक के लिए 200 मीटर में डायवर्जन की अनुमति ली गई थी। हालांकि दो दिन पहले ही दोनों लेन पर सभी 32 गर्डर रखने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण एजेंसी ने अभी भी डयवर्जन खत्म नहीं किया है। जाजमऊ से पहले एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने के लिए गर्डर रखते ही दोनों लेन को यातायात के लिए खोल दिया गया था। प्रोजेक्ट इंचार्ज स्वपनेश कुमार ने बताया कि एलिवेटेड के गर्डर बोल्टिंग सिस्टम के बनाए गए हैं, जबकि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अंडरपास गर्डर की तकनीक दूसरी है। इन्हें रखने के बाद सरिया को वेल्डिंग की जाती है और कंक्रीट भरने के बाद स्लैब डाली जाती है। बताया कि 20 जनवरी तक काम खत्म कर लिया जाएगा।
--
सड़क पर वाहनों की पार्किग होने से 14 होटल, ढाबा व पेट्रोलपंप संचालकों को नोटिस
उन्नाव। जाम और हादसों की वजह बन रही सड़क घेर कर वाहनों की पार्किंग को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू की है। शनिवार को गदनखेड़ा से आजाद मार्ग चौराहा तक होटल, ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने अवैध तरीके की गई वाहनों की पार्किंग को यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने टीम के साथ मिलकर हटवाया और 14 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस दिया। चेतावनी दी कि अगर फिर गलत तरीके या सड़क घेरकर वाहन खड़े मिले तो जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस ने उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर 21 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चमकीली पट्टी लगाई और बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 30 का चालान भी किया गया है। बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed