फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Five injured in collision with DCM

Unnao News: डीसीएम की टक्कर से टेंपो सवार पांच घायल

Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five injured in collision with DCM
घायलों को मियागंज सीएचसी में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सबलगढी मोड़ के पास डीसीएम की टक्कर से टेंपो पलट गया। घटना में तीन बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी संदीप की पत्नी मोनी (30) बच्चे अंकुश (11) श्लोक (9), अनामिका (8) और भाई वीरेंद्र कुमार (35) के साथ टेंपो से शुक्रवार दोपहर आसीवन थानाक्षेत्र के आवागोझा गांव स्थिति अपने मायके जा रही थी।
विज्ञापन

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र सबलगढ़ी मोड़ के पास डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। घटना में सभी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती पर केमिकल मिला रंग डाला, चेहरा झुलसा
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरामनपुरवा निवासी रीना ने कोतवाली में तहरीर दी है कि 26 मार्च को उसकी बेटी सोनालिका हैंडपंप से पानी भरने जा रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने रंग में केमिकल मिलाकर उसके चेहरे पर लगा दिया। इससे उसका चेहरा झुलस गया। इलाज कराने को कहा गया तो गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि जांच चल रही है। (संवाद)

किशोरी को ले जाने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बेहटा मुजावर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को उसकी (17) साल की किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटी अपने साथ 30 हजार रुपये भी ले गई। उसे ले जाने में युवक के अन्य दो साथियों ने दो अन्य युवकों का सहयोग लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लखनऊ जिले के थाना मलिहाबाद के खड़उवां निवासी गजानंद, उसके साथी मुकेश और सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed