{"_id":"ca6d94ef928b65b402f78cc4059366a6","slug":"firing-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारासगवर में फिर भड़की गैंगवार की चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारासगवर में फिर भड़की गैंगवार की चिंगारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बाद दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दो साल पहले हुई फायरिंग में दोनों पक्षों के दो लोगों की हत्या हुई थी। घटना के बाद बीघापुर और बारासगवर पुलिस घटना स्थल पहुंच गई। हालांकि रात साढ़े नौ बजे तक दोनों ही थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के सरांय खरौली गांव में दशकों पुरानी दुश्मनी में एक और पीढ़ी शामिल हो गई। मंगलवार देर शाम अपने-अपने खेत गए दोनों पक्ष के दो किशोरों में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। सूचना पाकर दोनों किशोरों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ जवाबी फायरिंग की। गोली चलने की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
रात करीब आठ बजे एक बार फिर दोनों पक्षों में शोर-शराबा हुआ तो किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दे दी। बारासगवर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और बीघापुर थानाध्यक्ष जेबी सिंह मौके पर पहुंच गए। बारासगवर एसओ ने बताया कि सरांय खरौली उनके थानाक्षेत्र में है मगर जिस खेत में विवाद और फायरिंग हुई वह बीघापुर थानाक्षेत्र में आता है। वहीं, बीघापुर थाना पुलिस घटना बारासगवर क्षेत्र में होने की बात कहती रही। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो दोनों थानों की पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
मालूम हो कि दोनों पक्षों में दशकों पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। दोनों पक्षों में कई हत्याएं भी हो चुकी हैं। दिसंबर 2012 में हुए गैंगवार में दोनों पक्ष से एक-एक की हत्या हो चुकी है। बारासगवर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी कोई पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।