फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire on UAE exchange, loss of 10 million

यूएई एक्सचेंज में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Wed, 19 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 19 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire on UAE exchange, loss of 10 million
यूएई एक्सचेंज में आग लगने के बाद जला सामान देखते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला बाबूगंज स्थित यूएई एक्सचेंज फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड कार्यालय में मंगलवार तड़के आग लग गई। इससे करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया। गनीमत रही कि आग की लपटें कैश चैंबर तक नहीं पहुंची। अन्यथा 2.40 लाख की नगदी, विदेशी करेंसी व गोल्ड सहित करीब दो करोड़ का नुकसान होता। फायर अलार्म बजते ही बिल्डिंग मालिक सदर विधायक पंकज गुप्ता को दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दो दमकल दस्ते ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इसी बिल्डिंग में कई अन्य कार्यालय भी होने से लोग दहशत में रहे। आग लगने की व जह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन


 बाबूगंज स्थित सियाप्यारी प्लाजा में यूएई एक्सचेंज फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड का कार्यालय है। कार्यालय से विदेशी मुद्रा बदलने के साथ ही वाहनों का बीमा, पैनकार्ड और गोल्ड लोन का भी काम होता है। मंगलवार तड़के करीब छह बजे कार्यालय के बंद शटर से तेज धुआं निकलने लगा। फायर अलार्म बजने पर बगल में ही रह रहे बिल्डिंग के मालिक एवं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फायर स्टेशन और एक्सचेंज प्रभारी साधना सिंह को सूचना दी। इस बीच धुएं का गुबार तेज हो गया।
विज्ञापन


इसी बिल्डिंग में अन्य कार्यालय भी हैं। इस वजह से जिसे भी सूचना मिली वह भाग कर मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में दो दमकल दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक्सचेंज प्रभारी के अनुसार आग से तीन एसी, कई कंप्यूटर सिस्टम, पंखे व तमाम जरूरी कागजात जल गए हैं। करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अगर लोगों ने समय से सूचना नहीं दी होती और दमकल समय से न पहुंचता तो आग कैश चेंबर  तक पहुंच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश चेंबर में 2.40 लाख रुपये की नगदी, यूरो व डालर समेत अन्य विदेशी करेंसी, गोल्ड व गोल्ड कार्ड आदि कीमती चीजें भी थी। यहां तक आग पहुंचने का मतलब था करीब दो करोड़ का नुकसान। फायर स्टेशन अफसर जेपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी।


बाइक जलती तो हो सकता था बड़ा हादसा
आग की घटना के समय कार्यालय के अंदर एक बाइक खड़ी थी। यह तो अच्छा हुआ कि आग बाइक में नहीं लगी नहीं तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। एक्सचेंज के कर्मचारियों के मुताबिक बाइक में पेट्रोल भरा था। बाइक में आग लगती तो इस कार्यालय के साथ बगल में संचालित कई कार्यालय चपेट में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed