फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fire Department got two more firefighters

अग्रिशमन विभाग को मिलीं दो और दमकल

Mon, 31 Aug 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire Department got two more firefighters
सदर के अग्रिशमन केंद्र को मिली दो नई दमकल । - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए संसाधनों की कमी से जूझ रहे अग्निशमन विभाग को 5000 लीटर क्षमता की दो और दमकल मुहैया कराई गई है। अभी तक जिले में 2500 व 2500 लीटर की ही दमकल थीं। अप्रैल माह में 5000 हजार लीटर की क्षमता की 1 दमकल उन्नाव को मिली थी। अब दो और दमकल मिलने के बाद 11 हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले में अग्निशमन गाड़ियों की कमी के चलते लोगों को आग से बड़ी क्षति का सामना करना पड़ रहा था। अप्रैल 2020 से पहले अग्निशमन विभाग के खेमे में छोटी-बड़ी 8 गाडिय़ां थी। जिनमें सदर में 4500, 2500 व 400 लीटर की क्षमता की दमकल थीं। बांगरमऊ में 2500 लीटर क्षमता की दो, हसनगंज व पुरवा में एक-एक दमकल थी। वाहन काफी पुराने होने से समय से घटनास्थल पर पहुंच नहीं पाते थे।
विज्ञापन

दमकल की कमी देख अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने एसपी के माध्यम से शासन को पत्राचार शुरू किया। जिस पर अप्रैल माह में अग्निशमन विभाग के खेमे में एक 5000 लीटर क्षमता की दमकल शामिल हो गई। रविवार को 5-5 हजार लीटर की दो और दमकल अग्निशमन विभाग को मिली हैं। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया कि जल्द ही वाहनों को जरूरत के अनुसार तहसील क्षेत्रों में बने सेंटरों में भेजा जाएगा। जिससे समय रहते आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed