फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Financial help to fire affected families

अग्नि पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद

Fri, 05 Mar 2021 08:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Financial help to fire affected families
खुसरूपुर में आग से हुए नुकसान का जायजा लेते एसडीएम राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। एसडीएम ने आग लगने से प्रभावित 13 परिवारों को 82 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खुसरूपुर के मजरा भिखारीपुर में गुरुवार को रामबाबू, भुक्खन, धनीराम, चेतराम, हरिपाल, छत्रपाल, रामपाल, मुन्नी लाल, शिवकुमार, सर्वेश, राकेश, प्रेमचंद्र व कन्हैया लाल के घर आग से जल गए थे। अग्निकांड में गृहस्थी के अलावा जेवर, कपड़े, अनाज व भूसा भी जल गया था।

लेखपाल शिवराज ने मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन किया था। शुक्रवार को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही 13 परिवारों में नौ को सात-सात हजार, एक को पांच व दो को 3200 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृति की। एसडीएम राजेंद्र ने बताया कि सभी के खाता न खुले होने के कारण अभी सहायता राशि नहीं भेजी जा सकी है। उनका खाता खुलवाया जा रहा है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी अपने प्रतिनिधि विवेक शुक्ला के माध्यम से राहत सामग्री के तौर पर अनाज, कपड़े, तिरपाल, बर्तन आदि सामग्री भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed