फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fighting with younger brother, death of elder brother who came to save

छोटे भाई से मारपीट, बचाने पहुंचे बड़े भाई की मौत

Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fighting with younger brother, death of elder brother who came to save
जिल अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। पुरानी खुन्नस में हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। छोटे भाई को पिटता देख बचाने पहुंचे बड़े भाई की मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट फेल होने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के सिंधुपुर बेरियागाड़ा में होली पर्व पर बच्चों के झगड़े के बाद कांशीराम का गांव के ही मंशाराम व उसके भाइयों से विवाद हुआ था। त्योहार के बाद मंशाराम व उसके भाई काम के लिए चंडीगढ़ वापस चले गए थे। गांव में लगने वाले वार्षिक मेले में मंशाराम व उसके भाई दो दिन पहले गांव आए थे।
विज्ञापन

बुधवार रात को मेले में चल रही नौटंकी को देखकर लौट रहे मंशाराम व पांच अन्य लोगों ने कांशीराम को दरवाजे के बाहर बैठा देख गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। छोेटे भाई कांशीराम को पिटता देख बड़ा भाई गज्जू (65) बचाने पहुंचा। मारपीट के दौरान गज्जू जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी जगरानी ने मंशाराम व उसके तीन भाइयों सहित पांच लोगों पर मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट फेल होने से मौत की पुष्टि हुई। मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है।
कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद व धक्का-मुक्की हुई थी। मारपीट व हत्या जैसा कोई मामला नहीं है। गज्जू काफी समय से बीमार चल रहा था। वृद्ध की मौत से पत्नी जगरानी, बेटे जितेंद्र, शिवम, बेटी साक्षी, लक्ष्मी व आरती बेहाल हैं।

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तफ्तीश और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गज्जू का फाइल फोटो। संवाद

गज्जू का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

गज्जू की मौत पर बदहवास पत्नी जगरानी। संवाद

गज्जू की मौत पर बदहवास पत्नी जगरानी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed