{"_id":"651719e39bdb7d015b0991d9","slug":"fever-attack-intensifies-18-more-admitted-to-district-hospital-unnao-news-c-221-1-uno1001-3732-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज हुआ बुखार का हमला, 18 और जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज हुआ बुखार का हमला, 18 और जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
उन्नाव। दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से बुखार का हमला तेज हो गया है। जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया है। शुक्रवार को 18 और बुखार पीड़ितों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। डेंगू की संभावना पर सभी की जांच कराई जा रही है।
जिले में संक्रामक बुखार का हमला जारी है। रोजाना जिला अस्पताल में औसतन 25 गंभीर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। वहीं ओपीडी में सैकड़ों मरीजों को डॉक्टर देख कर दवा दे रहे हैं। शुक्रवार को थाना गांव की वंदना (18) और उनकी भाभाी प्रीती (27) सहित अलग-अलग स्थानों के 18 बुखार पीड़ितों की हालत गंभीर देख भर्ती किया गया। वंदना ने बताया कि उनकी मां गोमती को भी कई दिनों से बुखार आ रहा है। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
उधर, मरीज बढ़ने से शुक्रवार को इमरजेंसी वार्ड के 24 बेड फुल हो गए। गैलरी में अतिरिक्त बेड डलवाकर मरीजों को भर्ती किया गया। दोपहर तक हालत यह रही कि एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया। वहीं कई को भर्ती होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मरीज बढ़ने पर उन मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जाता है। बताया कि कभी-कभी एक साथ कई मरीजों के पहुुंचने पर समस्या होती है लेकिन सभी का समुचित इलाज कराया जा रहा है।