फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fertilizer factory seal caught in industrial area

Unnao News: औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ी गई नकली खाद फैक्टरी सील

Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer factory seal caught in industrial area
उन्नाव। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट-एक में संचालित खाद बनाने वाली फैक्टरी को गुरुवार को सील कर दिया गया। फैक्टरी मोतीनगर निवासी रईस खां की निकली। उन्होंने इसे लखनऊ के एक व्यक्ति को लीज पर देने की बात कही है। अधिकारियों ने इससे संबंधित प्रपत्रों के साथ उन्हें बुलाया है।
विज्ञापन

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट-1 में एक फैक्टरी के बाहर लोडर में जय किसान नवरत्ना ब्रांड की डीएपी की बोरिया लदीं होने की सूचना पर बुधवार रात नौ बजे जिला कृषि अधिकारी व सीओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे थे। जांच में लोडर में 49 बोरियां डीएपी मिलीं। जिसे सीज कराकर परीक्षण के लिए सैंपल लैब भेजा गया था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह फिर कृषि अधिकारी फैक्टरी पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान 200 बोरी इंडस्ट्रियल साल्ट रखा मिला। जिसका रंग लाल था। इसी तरह का रंग पोटाश का भी होता है। जानकार इससे खाद बनाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी मोतीनगर निवासी रईस खां की है। जांच के दौरान उनकी पत्नी नादिरा मौके पर पहुंची थीं। रईस ने बताया है कि उन्होंने फैक्टरी को लखनऊ निवासी एक व्यक्ति को लीज पर दे रखा है। उसने जैविक खाद बनाने की बात कही थी। बाहर होने के कारण वह नहीं पहुंच सके थे।

उन्होंने जल्द कागज लेकर आने की बात कही है। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने देर रात तक आने और अनुबंध के कागजात दिखाने की बात कही है। डीएम की अनुमति के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed