फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चमड़ा फैक्टरी में करंट से श्रमिक की मौत

Wed, 02 Sep 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सोनिक। दही स्थित चमड़ा फैक्टरी में मंगलवार की दोपहर श्रमिक को काम के दौरान करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई।बेटे का आरोप है कि उसे तीन घंटे बाद सूचना दी गई।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के दरियाईखेड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश (52) के बेटे धीरज ने बताया कि पिता करीब 25 साल से दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड दो स्थित चमड़ा फैक्टरी में काम करते थे। पिता के साथ काम करने वाले सहकर्मी ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे फोन कर बताया कि पिता को करंट लग गया है। सहकर्मी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में होने और जल्दी आने के लिए कहा। वीडियो काल पर उन्हें दिखाने के लिए कहा पर नहीं दिखाया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचने पर मौत की जानकारी हुई। पति की मौत से पत्नी सियादुलारी, बच्चों में धीरज, नीरज और निशा बेहाल हैं।
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर वाहन से टकराया बाइक सवार घायल
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चमरौली मोड़ के पास मंगलवार शाम चार बजे बाइक सवार असोहा थानाक्षेत्र के कांथा गांव निवासी अंशू यादव (18) पुत्र बजरंगी वाहन से टकराकर गंभीर घायल हो गए। वह उन्नाव से लौट रहे थे। घायल युवक का सीएचसी में इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed