फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Female village head accused two people of taking dongle

Unnao News: महिला ग्राम प्रधान ने दो लोगों पर लगाया डोंगल लेने का आरोप

Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Female village head accused two people of taking dongle

विज्ञापन
पुरवा। लखमदेमऊ की ग्राम प्रधान संत कुमारी ने बीडीओ व पुलिस को दिए गए शपथपत्र में बताया कि वह साक्षर नहीं है। प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था जिसमें वह चुनाव जीत प्रधान निर्वाचित हुई। आरोप लगाया कि गांव निवासी एक व्यक्ति व उसके बेटे ने बहला फुसलाकर उसका डोंगल (डिजिटल हस्ताक्षर) ले लिया।
इसके बाद वह मनमाने तरीके से प्रधानी चला रहे हैं। डोंगल का प्रयोग कर ग्राम पंचायत के खाते से धन निकाल रहे हैं। प्रधान का आरोप है कि जब उसने वापस मांगा तो दोनों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी की। पंचायत सचिव शिवबरन सिंह ने बताया कि दो माह से कोई भुगतान नहीं हुआ है। डोंगल एक्टीवेट के लिए ब्लाक में रखे हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।कोतवाल सुरेश सिंह बताया कि शिकायतीपत्र मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed