Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female home guard hanged herself

Unnao Suicide: महिला होमगार्ड ने फंदा लगाकर दी जान, पति-पुत्र ने की थी मारपीट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 12 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 12 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Female home guard hanged herself
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

उन्नाव जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में पति और बेटे की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला होमगार्ड ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दो दिन पूर्व पुत्र ने उससे 50 हजार रुपये मांगे थे। उसके इनकार करने पर पुत्र और पति ने मारपीट की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहिंगा ग्राम पंचायत के मजरा सहिंगा निवासी जमुना देवी (55) ने मंगलवार को सुबह कमरे में लगी धन्नी के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे पति जगजीत विश्वकर्मा की नजर पड़ी तो उसने प्रधान और चौकीदार को सूचना दी।
विज्ञापन

महिला होमगार्ड की ड्यूटी शहर कोतवाली में लगी थी। होमगार्ड के तीन पुत्र शिवजीत, अमरजीत उर्फ जीतू व सत्यजीत उर्फ सत्यम और चार बेटियां हैं। उधर, पड़ोसियों ने बताया कि दो दिन पूर्व पुत्र जीतू ने मृतका से 50 हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने देने से इनकार कर दिया, तो पुत्र और पति ने पिटाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होमगार्ड की तहरीर पर पति जगजीत का शांतिभंग में चालान किया गया था। सोमवार को छूटकर आए पति और पुत्र से रात में फिर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व पति के खिलाफ विवाद की तहरीर लाई थी, जिस पर पति पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।

मां ने पुत्र पर मुकदमा लिखे जाने से बचाया था
पड़ोसियों के मुताबिक पुत्र अमरजीत उर्फ जीतू गांव में जन सेवा केंद्र खोले था। वर्ष 2021 में उसने 12 से ज्यादा ग्राहकों के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालकर खर्च कर डाले थे। इसको लेकर ग्राहक अमरजीत उर्फ जीतू पर मुकदमा दर्ज करा रहे थे। वर्ष 2022 में मां जमुना देवी ने भरपाई कर पुत्र पर मुकदमा लिखे जाने से बचाया था। कुछ ही समय बीता कि जीतू ने रविवार को फिर 50 हजार रुपये की मांग रख दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed