फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Feed mother's milk to the newborn within an hour of birth

एक घंटे के अंदर नवजात पिलाएं मां का दूध

Tue, 02 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Feed mother's milk to the newborn within an hour of birth
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ पर जागरुकता गोष्ठी हुई। इसमें महिलाओं को बच्चे को स्तनपान से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाना चाहिए। इससे बच्चा कुपोषण से बचता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत है। ये शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। स्तनपान कराने से मां को भी फायदे होते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सात अगस्त तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर माताओं को ये संदेश देंगी कि छह माह तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं।
विज्ञापन

एक साल से कम उम्र के शिशु को मां का दूध डायरिया से बचाता है। स्तनपान से रक्त कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप का खतरा कम होता है। मां का दूध बच्चों के दिमागी विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, एसीएमओ डॉ. जयशंकर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद, एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, महिलाएं और अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed