{"_id":"5713e3b34f1c1b0f3510fd0e","slug":"fed-up-with-the-cash-strapped-farmers-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
farmer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के ग्राम अकवाबाद मेें एक किसान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी के मुताबिक, फसल खराब होने व बेटी की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था न कर पाने से पति मानसिक रूप से परेशान थे। थानाध्यक्ष की सूचना पर एसडीएम ने लेखपाल से घटना की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बीघापुर थानाक्षेत्र के अकवाबाद निवासी बृजमोहन (48) के पास डेढ़ बीघा जमीन है। पिछले दो साल से फसल खराब होने से परेशान रहता था। रविवार दोपहर बाद बृजमोहन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी लज्जावती ने पुलिस को बताया कि उसके पति आर्थिक तंगी से परेशान थे।
विज्ञापन
खेती पर 40,000 रुपये लोन लिया था, जिसे चुका नहीं पाए थे। परेशान होकर वह कभी-कभी टेंपो भी चलाते थे। आर्थिक तंगी के चलते बेटी पूजा को उसके मामा के यह रखा हुआ था और बेटा रजत निशक्त है। लज्जावती ने बताया कि उसके भाई (बेटी के मामा) पूजा की शादी भी करना चाह रहा था, इसके लिए बहुराजमऊ में बात भी चल रही है, लेकिन रुपयों की व्यवस्था न होने से बात पूरी तरह तय नहीं हो पाई है। लज्जावती के मुताबिक, आर्थिक तंगी के चलते पति काफी परेशान थे।
विज्ञापन
इसी से ऊबकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीघापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा की सूचना पर एसडीएम मृत्युंजय राम ने लेखपाल को जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि जांच कराई जाएगी अगर उसने आर्थिक तंगी से आत्महत्या की है तो किसान बीमा योजना व अन्य योजनाओं से आश्रितों को अर्थिक मदद दिलाई जाएगी।