फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Father and son were robbed and stabbed, robbed 40 thousand rupees

पिता-पुत्र को तमंचा व चाकू लगा 40 हजार रुपये लूटे

Thu, 23 Jan 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Father and son were robbed and stabbed, robbed 40 thousand rupees
मौरावां में पिता-पुत्र के साथ हुई लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : UNNAO
मौरावां(उन्नाव)। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को रास्ते में रोककर बाइक सवार दो लुटेरों ने चाकू व तमंचा लगा 40 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। भागते समय वह बाइक की चाबी भी निकाल ले गए। सरेशाम हुई वारदात से हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग भी की लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने पीड़ित पिता-पुत्र को बैंक ले जाकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान का प्रयास किया।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली के मोहल्ला गढ़ी थोक निवासी किसान सुंदरलाल गौतम बुधवार दोपहर 22 वर्षीय बेटे पिंकू के साथ भवानीगंज कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से रुपये निकालने गए थे। 9 फरवरी को सुंदरलाल के छोटे बेटे दीपक का तिलक है। शाम करीब 4 बजे 40 हजार रुपये निकालकर दोनाें बाइक से घर लौट रहे थे। मौरावां थाना क्षेत्र में भवानीगंज हिलौली मार्ग पर गंगाबक्शखेड़ा गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ओवरटेक कर पिता पुत्र को रोकवा लिया। एक लुटेरे ने बेटे के सीने में चाकू लगाकर उसकी जेब से 40 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। पिता ने विरोध किया तो दूसरे लुटेरे ने सीने में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद लुटेरे ने पीड़ित की बाइक की चाबी निकाल कर भवानीगंज की ओर भाग निकले। डेढ़ किमी बाइक खींचते हुए पिता पुत्र पैदल हिलौली पहुंचे और एक परिचित के मोबाइल से 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। पीआरवी के साथ एसओ राजेंद्र सिंह राजावत मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। एसओ पिता-पुत्र को अपने साथ भवानीगंज स्थित बैंक ले गए और सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान का प्रयास किया। हालांकि सफलता नहीं मिली। एसओ ने वायरलेस पर घटना की जानकारी देकर क्षेत्र के सभी मार्गों पर चेकिंग अभियान शुरू कराया। 4 घंटे बाद भी लुटेरे हाथ नहीं लगे। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का शिकार हुए सुंदरलाल ने बताया कि उसके तीसरे नंबर के बेटे दीपक का 9 फरवरी को तिलक है। तिलक की तैयारियों के लिए वह बुधवार को बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहा था। रास्ते में लुटेरों ने उसे निशाना बना डाला। बताया कि वह खेती के साथ मजदूरी करता है।
एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर लगातार पुलिस बैंकों की चेकिंग कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने हाल ही में त्रिस्तरीय चेकिंग अभियान की रूपरेखा बना बैंक के बाहर व कस्बा के कुछ प्वाइंट चिह्नित कर चेकिंग के निर्देश दिए थे। बुधवार को लुटेरों ने पुलिस की योजना को चुनौती देकर पिता-पुत्र को निशाना बना डाला। लूट पीड़ित सुंदरलाल ने बताया कि लुटेरों ने बैंक से 7 किमी दूर घटना को अंजाम दिया। उसने बैंक के इर्द-गिर्द लुटेरों के मौजूद रहने का अंदेशा भी जताया है।

बांगरमऊ में ट्रक की नई चेसिस और कपड़ा व्यापारी की पत्नी को उसके घर में बंधक बनाकर हुई लाखाें की लूट में लगभग दो सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अब तक दोनों लूट की घटनाओं के हाथ में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका। वहीं, बिहार में वृद्धा को बंधक बना लाखों के जेवर लूट में भी पुलिस हवा में तीर चला रही है। बुधवार को मौरावां में पिता-पुत्र को लूटकर लुटेरों ने फिर से पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed