फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmers will be issued passes to carry vegetables in other districts

दूसरे जिलों में सब्जी ले जाने के लिए किसानों को जारी होंगे पास

Mon, 13 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be issued passes to carry vegetables in other districts
उन्नाव। अब सब्जी उत्पादक किसानों को जिले के अंदर और दूसरे जिलों तक अपनी उपज ले जाने की सहूलियत देने के लिए जिला प्रशासन ने सब्जी उत्पादकों को पास जारी करने की व्यवस्था की है। स्थानीय मंडी में सब्जी ले जाने के लिए बीडीओ और कानपुर, लखनऊ एवं हरदोई जाने के लिए जिला उद्यान अधिकारी/उप कृषि निदेशक की संस्तुति पर सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर से पास देंगे।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने कृषि उत्पादकों संगठकों से कहा कि अपने विकासखंड में सब्जी उत्पादक किसानों से संपर्क कर उनकी सब्जियां एकत्रित कर मंडी में विपणन के लिए ले जाएं। सब्जी उत्पादकों से आह्वान किया कि सभी कृषक अपनी सब्जी उत्पाद को बिक्री के लिये विकासखंड में एफ पीओ एवं राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी, उद्यान निरीक्षक एवं जनपदस्तर पर उपकृषि निदेशक/जिला उद्यान अधिकारी से 9454692334 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि सब्जी एकत्रीकरण एवं बिक्री के लिये सिकंदरपुर सिरोसी में जितेंद्र 8756504217, संजय से 9956265131 पर, हसनगंज में कमलेश से 9935079650, बांगरमऊ में प्रवीण से 9919731812, सफ ीपुर में अजीत से 9454088494 एवं मियागंज में 8882895703 पर संपर्क किया जा सकता है। बताया कि कृषि उपजों को ग्राम स्तर पर एकत्रित कर डोर स्टेप डोर अथवा मोबाइल सेवा प्रदान करने के लिये भी अनुमति दी जाएगी। सभी जनपदवासी जो अपने निवास के निकट ही ताजी सब्जी लेना चाहते हैं वे भी उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, 15 अप्रैल से सरकारी खरीद केंद्रों पर 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed