{"_id":"e58a9cc48dfeed680203ca3f00ed9e92","slug":"farmers-union-held-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन की हुई पंचायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन की हुई पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की पंचायत नगर पंचायत ऊगू में हुई। यहां जिलाध्यक्ष सोनू द्विवेदी ने कहा कि जो आला अधिकारी किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मांग की कि किसानों को आधे रेट पर खाद उपलब्ध कराई जाए। किसान ओला उत्पीड़न से जूझ रहा है। असहाय जिंदगी जी रहे किसानों के साथ इतना अधिक छलावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसानों की समस्याओं पर ध्यान न दिया गया तो किसान जगह-जगह घूम कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि सरकारों ने किसानों के साथ ठगी की है। किसानों को कभी भी न्याय नहीं मिला। न्याय की आशा में उम्मीद की किरण धूमिल होती जा रही है।
विज्ञापन
जिला महासचिव रजनीश कुमार शुक्ल ने कहा कि अन्यायी अधिकारियों ने हमारे किसान भाइयों की एक नहीं सुनी और न ही किसी भी प्रकार का नि:शुल्क बीज बांटा गया। यहां रमेश त्रिपाठी, विजय द्विवेदी, केडी बाजपेई, किरन पांडेय, वीर बहादुर, सुरेश मिश्रा, पूर्व चेयरमैन चंद्रमोहन, संजय तिवारी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन