फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmers are worried due to below avrsge rain

कम बारिश से किसान परेशान

Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
farmers are worried due to below avrsge rain
उन्नाव। जून से अगस्त तक औसत से भी कम बारिश होने से खरीफ की फसलों का उत्पादन घटने की आशंका है। फसलें पीली पड़ने से किसान परेशान हैं। उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में सामान्य वर्षा 246.3 मिलीमीटर होनी चाहिए लेकिन 100.05 एमएम बारिश ही हुई। जो सामान्य से 146 एमएम कम रही। स्थिति और ज्यादा खराब इसलिए हो गई क्योंकि जुलाई और जून में भी सामान्य बारिश नहीं हुई थी। जुलाई में 262.8 एमएम वर्षा अच्छी मानी जाती है लेकिन ये 108.25 मिमी पर ही सिमट गई। जून में 67.8 एमएम के सापेक्ष 33.75 मिलीमीटर बारिश ही हुई। ऐसे में जिले में सूखा पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी पर्याप्त वर्षा न होने की बात कह रहे हैं।
कृषि के जानकारों की मानें तो जुलाई और अगस्त में औसत की आधी बारिश भी नहीं हुई है। जिन किसानों ने पूर्व में धान, मक्का, बाजरा, उड़द आदि फसलों की बुआई कर दी थी, उनकी फसल पानी न मिलने से पीली पड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान का घट सकती पैदावार
औसत बारिश न होने से जिले में धान की पैदावार भी घट सकती है। अन्य खरीफ फसलों की पैदावार और भी ज्यादा खराब हो सकती है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।
बुआई का लक्ष्य हेक्टेयर में
धान-95208
मक्का-33429
बाजरा-11368
उड़द -35984
मूंग-4529
ज्वार-4410
तिल-16438
मूंगफली-3770
अरहर- 2645
किसानाें ने बताई पीड़ा
अतरसई के किसान राजकिशोर ने बताया कि धान की फसल लगाई है। धान सबसे ज्यादा पानी मांगता है लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से फसल बढ़ नहीं पा रही है। इसका सीधा अर्थ है कि धान की पैदावार घटेगी।
मझखोरिया गांव के चौधरी का कहना है कि इस बार पर्याप्त बारिश न होने से खरीफ की सारी फसलें चौपट होने की कगार पर हैं। अब तो यही चिंता सता रही है कि परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।

ये सही है कि अभी तक बारिश कम हुई है। जिले में बारिश की क्या स्थिति रही है इसकी जानकारी कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों से ली जाएगी। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष फसलों की बुआई सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।- अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed