{"_id":"64d2916c31fd2cc57c050e75","slug":"farmers-allegation-digging-soil-by-theft-made-the-field-a-pond-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1601-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान का आरोप, चोरी से मिट्टी खोद, खेत को बना दिया तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान का आरोप, चोरी से मिट्टी खोद, खेत को बना दिया तालाब
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहुराजमऊ निवासी शिवाकांत ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव में गाटा संख्या 2101 लगभग डेढ़ बीघा जमीन है।
एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही एजेंसी के लोग तीन महीने पहले घर आए थे। उन्होंने मिट्टी बेचने के लिए दबाव बनाया था। उसके मना करने पर तहसील कर्मियों से सांठगांठ कर उसके खेत से करीब 150 डंपर मिट्टी रातो-रात खोज ली। वहीं ठेकेदार आरडी शर्मा का कहना है कि जहां से मिट्टी खोदी गई है वह खेत शिवाकांत का नहीं है।
सिकंदरपुर कर्ण से भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय बाजपेई ने कहा कि किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामला विधायक और सांसद के भी संज्ञान में लाया जाएगा। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि जमीन की नाप कराने के लिए राजस्व विभाग को लिखा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।