फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer shot himself in family dispute

Unnao Suicide: पारिवारिक कलह में किसान ने खुद को मार ली गोली, मचा कोहराम

Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot himself in family dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक कलह में अधेड़ किसान ने अपनी कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तब जानकारी हुई। लोगों ने मायके गई पत्नी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिहार थानाक्षेत्र के गांव पुराने मलौना निवासी रंजीत सिंह (52) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। शराब का लती होने से आए दिन पत्नी विमला को मारता पीटता था। पति से आए दिन विवाद होने से वह शनिवार सुबह ही वह गुस्सा होकर अपने मायके पांडेयपुर चली गई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे रंजीत घर पर अकेला था।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने उसे नशे की हालत में घर जाते हुए देखा था। कुछ देर बाद फायर की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो खून से लतपथ शव पड़ा हुआ था। यह देख वह बाहर आए और मायके गई पत्नी को सूचना दी। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पत्नी ने बताया कि नशे की हालत में आए दिन मारते पीटते थे। इसलिए गुस्सा होकर वह मायके चली गई थी। दो बेटियां हैं दोनों की शादी हो चुकी है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि पत्नी और बेटियों को आत्महत्या की सूचना दी गई है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed