फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer's son Shivendra district topper

किसान का बेटा शिवेंद्र जिला टॉपर

Sun, 28 May 2017 11:46 PM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 28 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer's son Shivendra district topper
सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद एवीएम में एक-दूसरे के साथ सफलता का जश्न मनाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले के छात्रों ने जलवा कायम रखा। आदर्श विद्या मंदिर के छात्र व किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवेंद्र यादव 95.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। यहीं के मयंक श्रीवास्तव 95 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर तो केवी के रचित तिवारी 94 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जिला टॉप करने वाले छात्रों का सपना वैज्ञानिक, आईएएस व इंजीनियर बनकर समाज की सेवा करना है।

सीबीएसई इंटर कक्षा का रिजल्ट रविवार दोपहर घोषित किया गया। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की धड़कने बढ़ने लगीं थी। जैसे-जैसे घड़ी की सुई बढ़ रही थी परीक्षार्थियों की बेचैनी तेज हो रही थी। रिजल्ट आते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बन गया। आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम के छात्र शिवेंद्र यादव 95.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप कर परिजनों के साथ ही स्कूल का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


यही नहीं जिले के दूसरे स्थान पर भी आदर्श विद्या मंदिर के ही मयंक श्रीवास्तव 95 फीसदी अंकों के साथ रहे। तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के होनहार छात्र रचित तिवारी ने 94 फीसदी अंक लाकर कब्जा किया। वहीं एवीएम के विवेक कटियार 91.6 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा अन्य विद्यालय के छात्रों ने भी अच्छ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बन करेंगे देश की सेवा-शिवेंद्र  
उन्नाव। जिला टॉप करने वाले एवीएम के छात्र शिवेंद्र यादव की उपलब्धि से परिजनों के साथ ही स्कूल प्रबंधन फूला नहीं समा रहा है। माखी के चितौली गांव निवासी केके यादव के घर जन्मे शिवेंद्र ने परिजनों को वह खुशी दी है जो माता-पिता ने कल्पना भी नहीं की थी।

किसान परिवार के लाल ने सफलता से परिजनों को नई पहचान दी है। बेटे की सफलता पर पिता केके यादव बोले जो सोचा नहीं था वह बेटे की मेहनत व ईश्वर ने दिया है। हाईस्कूल में 10 सीजीपीए के बाद इंटर में जिला टॉप करने वाले सौम्य स्वभाव के शिवेंद्र यादव इंजीनियर बन देश सेवा करने का सपना है। उसने कहा प्लान व समूह चर्चा को पढ़ाई का अहम हिस्सा बनाया। होनहार ने अपनी सफलता का श्रेय माता आशा देवी व स्कूल प्रबंधन को दिया है।

इंजीनियर बन पिता के सपनों को पूरा करेंगे-मयंक
उन्नाव। जिले में दूसरे स्थान पर भी आदर्श विद्या मंदिर के छात्र मयंक श्रीवास्तव का कब्जा रहा। उसे यह सफलता रोज आठ घंटे की पढ़ाई से मिली है। मयंक कंप्यूटर इंजीनियर बनकर पिता सुशील श्रीवास्तव के सपने को पूरा करने की ठानी है।

मयंक ने सफलता का श्रेय पिता के अलावा शिक्षिका मां नीलम को दिया है। मेधावी ने बातचीत में बताया कि किताबों से लगातार चिपकने के बजाए समय निर्धारित करके व नोट्स बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। जो सफलता का रास्ता खोलता है। दोस्तों के बीच सख्त फैसला लेने की पहचान बना चुके होनहार अपना आदर्श पीएम मोदी को मानता है। बोले कि पीएम मोदी फास्ट व सख्त ऐक्शन लेने में विश्वास रखते हैं। जो उनकी पहचान भी है।

शतरंज के भी माहिर खिलाड़ी हैं रचित
उन्नाव। केंद्रीय विद्यालय के होनहार छात्र रचित तिवारी ने जिले में तीसरा स्थान हासिल कर परिवार के साथ स्कूल का भी मान बढ़ाया है। शांत स्वभाव व मीठी मुस्कान के रूप में पहचान रखने वाले रचित का सपना इसरो में इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का है।

होनहार पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। रचित ‘चेस’ गेम के उम्दा खिलाड़ी है। स्कूल की तरफ से तीन बार लखनऊ जोन का कांस्य पदक जीत चुके हैं। साथ ही रचित ने बताया कि फिलहाल आईआईटी मेंस में उसका चयन हो गया है। उसने सफलता का श्रेय पिता नीरज तिवारी, मां ज्योत्सना तिवारी व बाबा रवींद्र तिवारी को दिया है। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय में बेटी ने बाजी मारी
फतेहपुर चौरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय में लड़कों को पछाड़ लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस वर्ग की छात्रा कीर्ति गुप्ता ने 90.8 फीसदी अंक हासिल किया है। वहीं कामर्स वर्ग में अंकित यादव ने 91.8 फीसदी अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। प्रधानाचार्य आरके ने बताया कि 76 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में सभी उत्तीर्ण रहे। कीर्ति व अंकित के अलावा प्रशस्ति शुक्ला 90.6 फीसदी, श्रेयांशु जायसवाल 89.4 फीसदी, अमर कुमार 86 फीसदी, मानसी सोनकर 85.4 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय मेरिट में स्थान पक्का किया है।

यूएस इंटरनेशनल स्कूल में शाहिद अव्वल
पाटन। सीबीएसई बोर्ड से संचालित यूएस इंटरनेशनल स्कूल भगवंतनगर में भी छात्रों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल में अध्ययनरत सवाइन गांव निवासी शाहिद रजा 75.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल टाप किया है। तनगापुर निवासी आर्यन सिंह 71 फीसदी, बक्सर की प्रिया पटेल 67 फीसदी, हिश्यामपुर की अंजली सिंह ने 65 फीसदी अंक हासिल कर परिजनों व स्कूल का मान बढ़ाया है। बच्चों की सफलता से परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।


माउंटलिट्रा के टॉपर बने सूरज
उन्नाव। उन्नाव-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के समीप संचालित माउंट लिट्राजी स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। मेधावियों की सफलता पर चेयरपर्सन नीना वर्मा व प्रिंसिपल सराना नथानी ने बधाई देने के साथ ही भविष्य में और अधिक मेहनत के लिए उत्साहित किया। सूरज शेखर सिंह ने 84.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। इसके अलावा अविषा अवस्थी, जारा खान, अपराजिता द्विवेदी ने 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर परिजनों को मान बढ़ाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed