फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer's body found hanging in the house

घर में फंदे से लटका मिला किसान का शव

Sat, 21 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging in the house
अचलगंज(उन्नाव)। थाना क्षेत्र में एक किसान का शव घर के कमरे में फंदे से लटका दिया। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में आर्थिक तंगी के चलते किसान के फंदे से लटककर जान देने की चर्चा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर के मजरा राजापुर निवासी रज्जन (45) पुत्र स्व मिश्रीलाल गुरुवार रात खाना खाकर सो गया। सुबह अधिक देर तक उसके कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने दस्तक दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो रज्जन का शव लट।का पाया परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई और शव को उतारा। शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

रज्जनलाल की मौत पर उसके छह बच्चों व अन्य परिजनों में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों के अनुसार चार भाइयों के बीच रज्जन के पास एक बीघा जमीन थी। बीमारी व घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए जमीन गिरवी रख दी थी। खुद की जमीन को वह बटाई पर बोता था। आर्थिक परेशानी से ऊबकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed