फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer dies in bull attack

Unnao News: उन्नाव- सांड़ के हमले में किसान की मौत

Sat, 17 Feb 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 17 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in bull attack
खेत में सांड़ ने कई बार पटका, नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चकलवंशी (उन्नाव)। खेत, खलिहान व सड़कों पर जान के दुश्मन बने अन्ना मवेशी ने एक और किसान की जान ले ली। मवेशी चराने गए बुजुर्ग किसान पर सांड़ ने हमला कर कई बार पटका। आसपास मौजूद किसानों ने सांड़ को खदेड़ दिया। घायल किसान को परिजनों ने कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां देर रात उनकी मौत हो गई।

माखी थानाक्षेत्र के नगवा गांव निवासी किसान भग्गा (70) खेतीबाड़ी करते थे। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह खेत गए थे, तभी सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें कई बार पटका। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने सांड़ को खदेड़ कर परिजनों को जानकारी दी। नर्सिंगहोम में देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने परियर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed