फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer died due to electrocution

Unnao News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Fri, 02 Jun 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 02 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to electrocution
बांगरमऊ। खेत जा रहा किसान बिजली के पोल के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जिरिकपुर के मजरा बलदेवखेड़ा निवासी अशोक (30) गुरुवार देर रात खेतों की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक बिजली के पोल में करंट होने से वह वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि अशोक पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था, इसी दौरान करंट लगने से मौत हुई है। उसके एक बेटा भी है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
--
चक्की में फंसी साड़ी, महिला की मौत
बेहटा मुजावर। साड़ी आटा चक्की में साड़ी फंसने पर महिला की मौत हो गई। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के आशायस गांव निवासी सुभाष घर में ही आटा चक्की लगाए हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे सुभाष की पत्नी रूपरानी (35) बच्चों के लिए चिप्स लेने जा रही थी तभी उसकी साड़ी आटा चक्की की शॉफ्ट में लिपट गई। पटे में फंसते पर जबतक सुभाष चक्की बंद करता। रूपरानी की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

---
धोखे से कराया जमीन का बैनामा, रिपोर्ट दर्ज
सोनिक। मां के निधन के बाद उनकी जमीन उनकी बेटियों को नाम जर्द कराने के बहाने गांव के युवक ने किसी दूसरे के नाम बैनामा करा दिया। कई दिन बाद इसकी जानकारी होने पर मृतका की बेटियों ने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के सिंघूपुर गांव निवासी फूलमती व उनकी बहन बिंदाना ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनकीक मां सुंदारा की एक जुलाई 2021 में मौत हो गई थी। मां के नाम गांव में दस बिसुआ जमीन थी। जिसे बतौर वारिस अपने नाम नामांतरण कराने के लिए गांव के श्रीकृष्ण से मिलीं। उसने अपने परिचित अधिवक्ता से मिलवाया। 21 जून दोनों बहने कचहरी पहुंचीं, जमीन का नामांतरण की बात कहकर उप निबंधन कार्यालय ले गए और धोखे से उनकी जमीन का बैनामा देवी खेड़ा गांव निववासी देशराज नाम के व्यक्ति के नाम करा दिया। काफी दिनों तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सीओ सिटी के निर्देश पर दही थाना पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed