{"_id":"2a36a0893c5d478a698e12329115c783","slug":"family-counciling-centre-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 दंपति दंपति फिर साथ रहने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 दंपति दंपति फिर साथ रहने को राजी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए 9 जोड़ों ने साथ रहने की रजामंदी दी। इन जोड़ों को भावी जीवन में एक साथ रहकर सुखमय जीवन बिताने की कामनाओं के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
एक दूसरे से अलग रह रहे 11 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याएं सुनीं। नौ दंपति साथ रहने को राजी हुए। तुरंत इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष 2 जोड़ों को 12 जुलाई को बुलाया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में महिला एसओ मंजू कनौजिया, सिपाही उपासना यादव, फूलकुमारी, मालती देवी, राजेंद्र सिंह सेंगर, रामशंकर वर्मा, अबरार हुसैन, अमरपाल सिंह, रामसनेही यादव, यतीन्द्र नाथ मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन