Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   False assurance of more compensation, uproar

गंगा एक्सप्रेसवे के रेखांकन का किसानों ने किया विरोध, वापस लौटे राजस्वकर्मी

Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
False assurance of more compensation, uproar
उन्नाव/सोनिक। गंगा एक्सप्रेसवे के सीमांकन का मंगलवार को किसानों ने विरोध कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि ज्यादा मुआवजे का झूठा आश्वासन देकर उनकी बची जमीन भी ली जा रही है। किसानों ने राजस्व कर्मियों को लौटा दिया। वहीं कानूनगो का दावा है कि देरशाम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोबारा मौके पर जाकर नापजोख कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बिछिया विकासखंड के अलगनगढ़ के आगे से शुरू किया गया है। शुरुआत भूमि समतलीकरण से हुई है। गत शुक्रवार को बैनामे में जमीन कम और मौके पर ज्यादा लेने का आरोप लगा काफी किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर काम बंद करा दिया था। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार अतुल कुमार ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को कानूनगो हुबेश शुक्ला के नेतृत्व में छह लेखपाल जांच करने अलगनगढ़ पहुंचे। लेखपालों ने जैसे ही नापजोख शुरू की वैसे ही पहले से ही मौजूद सुशीला, शारदा देवी, राजेश्वरी, रामबाबू, रज्जन लाल, कमलेश, छेदी लाल व कैलाश आदि किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि मौके पर जमीन ज्यादा जा रही है जबकि सीमांकन पत्थर आगे लगा है। किसानों का कहना था कि पूर्व में तैनात लेखपाल ने धोखे में रखकर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। 12 लाख रुपये बीघे के हिसाब से मुआवजा मिलने का झूठा आश्वासन दिया था लेकिन किसी को भी इसके तहत पैसा नहीं मिला। किसानों के आक्रोश को देखते हुए राजस्व टीम बिना नाप किए ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले किसानों के हंगामे के कारण नापजोख बंद कर दी गई थी। बाद में उच्चाधिकारियों के आदेश पर दोबारा मौके पर गए थे। इसके बाद यूपीडा और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों की उपस्थिति में सही स्थान पर पत्थर लगवाकर एक्सप्रेसवे का सीमांकन करा दिया गया। - हूबेश शुक्ला, राजस्व कानूनगो।

बची जमीन भी जा रही
अलगनगढ़ निवासी किसान रज्जन लाल ने बताया कि तीन बिसवा जमीन बची है। जो नहीं मिल रही है। इसलिए काम का विरोध किया जा रहा है। प्रशासन मेरी बची जमीन दे दे।
वृद्धा राजेश्वरी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे में जो जमीन गई है। उसका मुआवजा दो लाख रुपये कम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed