{"_id":"679fb93213e0bba07c083562","slug":"facility-zone-will-be-developed-along-the-highway-unnao-news-c-221-1-sknp1054-126423-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे किनारे विकसित होगा फैसिलिटी जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे किनारे विकसित होगा फैसिलिटी जोन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के दोनों हाईवे के किनारे उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए), हाईवे फैसिलिटी जोन बनाने जा रहा है। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है।
इन क्षेत्रों में पेट्रोल पंप, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्राधिकरण डेवलपमेंट चार्ज में छूट सहित अन्य सहूलियत भी देगा।
लखनऊ-कानपुर हाईवे और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे शहर से सटे हैं। यूएसडीए इनके नजदीकी क्षेत्रों में हाईवे फैसिलिटी जोन स्थापित करने की तैयारी में है। इन जोन के बनने से लोगों पेट्रोल पंप, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, मैरिज हॉल, वेयर हाउस आदि व्यवसायिक क्षेत्र विकसित करने में निवेशकों की मदद करेगा। इसके लिए प्राधिकरण डेवलपमेंट चार्ज में छूट, नक्शा पास करने, भूमि उपयोग परिवर्तन सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में निवेशकों की मदद भी करेगा।
विज्ञापन
यूएसडीए, दोनों हाईवे के किनारे के कुछ स्थानों को चिह्नित करके इसका प्लान तैयार करेगा और प्राधिकरण की अगली बोर्ड बैठक में प्राधिकरण अध्यक्ष/मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्ताव रखेगा। बोर्ड में पास होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजकर स्वीकृति ली जाएगी।