Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   exploitation case filed against homeguard

Unnao Crime: युवती ने होमगार्ड पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
exploitation case filed against homeguard
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में बारासगवर थाने में तैनात होमगार्ड पर गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। बताया कि उसने थाने में तहरीर दी थी लेकिन उसी थाने में तैनाती होने के कारण पुलिस ने काफी दबाव पर 14 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। अभी तक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी धीरज सिंह बारासगवर थाने में होमगार्ड हैं। उसी गांव की युवती ने आरोप लगाया कि होमगार्ड सालों से उसका शोषण कर रहा था। वह दो बार गर्भवती हुई तो उसने शहर के एक नर्सिंग होम ले जाकर गर्भपात करा दिया। 31 मई 2021 को बिना बताए उसने शादी कर ली। दो अगस्त को थाने में प्रार्थना दिया तो होमगार्ड ने युवती को अपने साथ रखने की बात कही।
विज्ञापन


बाद में वह इससे मुकर गया। पुलिस ने 16 अगस्त को होमगार्ड के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता ने काफी समय तक बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच चल रही है। होमगार्ड को दूसरी जगह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed