फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Explanation sought from officers of eight poorly ranked departments

Unnao News: खराब रैंकिंग के आठ विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 20 Aug 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 20 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from officers of eight poorly ranked departments
उन्नाव। सीएम डैश बोर्ड में जिले की रैंकिंग खराब करने वाले आठ विभागों के अधिकारियों से डीएम गौरांग राठी ने स्पष्टीकरण मांगा है। विकास भवन में बैठक के दौरान डीएम खराब रैंक प्रदर्शित कर रहे विभागों में समाज कल्याण, प्राथमिक शिक्षा, ग्राम विकास, लोक निर्माण, पंचायतीराज, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग, पर्यटन व नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के जिम्मेदारों ने जवाब तलब किया। चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में सीएम डैश बोर्ड में रैंक न गिरे, वरना कार्रवाई को तैयार रहें। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम युवा विकास अभियान के तहत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर लाभ दें। सीडीओ कृति राज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह व जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed