फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   EVM fell somewhere not so much on the lights

कहीं ईवीएम फेल तो कहीं पर रोशनी नहीं

Mon, 20 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 20 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
EVM fell somewhere not so much on the lights
भगवंतनगर के बूथ संख्या 215 में खराब मशीन को देखते पीडी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लाख दावों के बाद भी कई बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जा सकीं। कहीं ईवीएम ने दगा दिया तो कहीं पर वोटर लिस्ट हाथ में होने के बाद भी मतदाता वोट नहीं डाल पाए। वहीं कुछ बूथों पर रोशनी की कमी से बुजुर्ग मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विधानसभा भगवंतनगर के बूथ संख्या 215 में ईवीएम खराब हो गई। इससे काफी देर तक मतदान बाधित रहा। कुछ देर बाद दूसरी ईवीएम भेजी गई।

तब दुबारा मतदान शुरू हो पाया। इसके अलावा मियागंज के सबलगढ़ी बूथ संख्या 257 में भी ईवीएम ने धोखा दे दिया। यहां आधा घंटा तक मतदान बाधित रहा। वहीं बूथ संख्या 244 हैदराबाद में मतदान कक्ष में लाइट न होने के कारण वोटिंग काफी धीमी रफ्तार से होती रही। शहर के डीवीडीटी बूथ पर भी ईवीएम कुछ समय के लिए खराब हुई। हसनगंज के बूथ संख्या 227 में भी ईवीएम खराब होने से आधा घंटे से अधिक समय तक वोटिंग बंद रही।
विज्ञापन


मौरावां के केएनपीएन पोलिंग बूथ में अंधेरा था। बुजुर्ग दूसरों का सहारा लेना पड़ा। एक अन्य पोलिंग बूथ बीकेएचआर इंटर कालेज में भी रोशनी के ठोस इंतजाम नहीं थे। कुछ ऐसा ही हाल अन्य विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का रहा। यहां के कई पोलिंग बूथों पर मतदान करने के लिए पहुंचे मतदाता अपना वोट नहीं डाल सके। उनके पास मतदाता पर्ची तो थी लेकिन वोटर लिस्ट में नाम शामिल न होने से पीठासीन अधिकारियों ने उन्हें मत डालने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीघापुर के कई बूथों पर ईवीएम ने साथ नहीं दिया। गड़बड़ी के चलते कई बूथों पर देरी से मतदान हो सका। शहर के मोती नगर निवासी वीरेंद्र यादव के पास मतदाता पर्ची थी लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं मिला।

आधी आबादी ने भी दिखाई ताकत
उन्नाव। लोकतंत्र के महापर्व में आधी आबादी ने भी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई। भारी संख्या में महिलाओं ने घरों से निकलकर इस उत्सव में अपना नाम दर्ज कराया और मतदान किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया। सुमेरपुर के प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर में वोट डालने पहुंची महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। वोट डालने पहुंची रामकीर्ति ने बताया कि वह पांचवीं बार मतदान करने आई हैं।


रामकीर्ति के साथ ही परिवार की अन्य महिलाएं भी वोट डालने आई थी। शहर के गांधी नगर स्थित मैचलेस पब्लिक स्कूल में सुबह नौ बजे महिलाओं की लंबी लाइन लगी दिखी। शहर के मोतीनगर में निवासी अमिता, आराध्या, किरन बूथ पर परिवार के कई सदस्यों के साथ लाइन में लगी थी। मतदान के लिए सभी के मन में उत्साह था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed