फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   "Even if Ujiara took me by the thugs'

‘मुझको तो ठग लिया भले ही उजियारों ने’

Mon, 28 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 28 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
"Even if Ujiara took me by the thugs'

जिले की साहित्यिक संस्था आचमन द्वारा प्रकाशित पुस्तक उन्नाव समग्र के विमोचन अवसर पर शनिवार रात एक काव्य समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिले के अलावा अन्य जिलों से आए हुए कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन

शनिवार को शहर के प्रकाश गेस्ट हाउस में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के बाद शनिवार रात कवि सम्मेलन में फर्रुखाबाद से आई कवियत्री गरिमा पांडेय ने अपनी कविता 'मेरी हर सांस अपने अंक में दिनमान रखती है, बवंडर में मेरी कश्ती दिशा का ध्यान रखती है पढ़ी तो श्रोताओं ने उनका स्वागत जोरदार तालियों से किया। इसके अलावा गंजमुरादाबाद से आए मधुर गंजमुरादाबादी की कविता मुझको तो ठग लिया भले ही उजियारों ने, नई रोशनी दी गहरे अंधियारों ने को लोगों ने खूब सराहा। इसके अलावा कवि राजेंद्र मालवीय, कानपुर के डॉ. विनोद त्रिपाठी, कमलेश द्विवेदी, फारुख सरल, सतीश मैनपुरी, केडी शर्मा हाहाकारी आदि कवियों ने कवितापाठ किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. मंगल दत्त त्रिपाठी, डॉ. एके दीक्षित, चंद्रप्रकाश शुक्ला, छुन्ना, शशि रंचना अग्रिहोत्री, गणेश नरायन शुक्ला, रामदत्त शुक्ल, नरेंद्र सिंह, दिनेश उन्नावी, उमा निवास बाजपेई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed