फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Error found in digging of pond in verification

उन्नाव: सत्यापन में तालाब की खोदाई में मिली गड़बड़ी

Thu, 16 Feb 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 16 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Error found in digging of pond in verification
फालोअप
विज्ञापन

-जिस तालाब की मनरेगा से खोदाई दिखाकर 68 हजार निकाले, जांच में नहीं मिली खोदाई
-दूसरे तालाब में खुदाई कराने की हुई पुष्टि, जांच टीम ने पंचायत सचिव से तलब किए अभिलेख
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले किसान की शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को प्रथम दृष्टया तालाब खोदाई में गड़बड़ी मिली है। वहीं कई अन्य कार्य भी धरातल पर तो मिले लेकिन अब उनमें मानकों का पालन हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों ने पंचायत सचिव से अभिलेख तलब किए हैं।
मियागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत अहरा डडिया निवासी मुकेश रावत मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचकर उसने पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया था। हालांकि पुलिसकर्मियों ने आग लगाने से पहले ही उसे पकड़ लिया था और अस्पताल भेज दिया था। मुकेश ने बताया था कि गांव में कई कार्यांे में घोटाला किया गया है लेकिन शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में डीएम द्वारा गठित जांच समिति में शामिल जिला विकास अधिकारी संजय पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा और डीपीआरओ डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बुधवार को गांव पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान प्राथमिक रूप से तालाब खोदाई में गड़बड़ी सामने आई। प्रधान व सचिव द्वारा मनरेगा से ककरहा तालाब में खुदाई काम दिखाकर 68 हजार की धनराशि खर्च दिखाया गया। जबकि जांच में इस तालाब की खोदाई ही नहीं मिली। इसके स्थान पर दूसरे तालाब की खोदाई की बात सामने आई। वहीं मौके पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं। स्कूल में लगा हैंडपंप का रीबोर होने की पुष्टि हुई। कई स्थानों पर डस्टबिन भी लगे मिले। वहीं सामुदायिक भवन की मरम्मत के नाम पर धनराशि निकालने की शिकायत गलत पाई गई।
विज्ञापन


अभिलेखों की जांच के बाद ही गड़बड़ी की हो सकेगी पुष्टि
शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए हैं उनका स्थलीय निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में कई कार्य तो मिले हैं। हैंडपंप रीबोर, डस्टबिन, सोलर लाइट, कूड़ा गाड़ी आदि में सरकारी धन हड़पने के आरोपों की पुष्टि अभिलेखों की जांच के बाद ही हो सकेगी। सचिव ने अभिलेख दे दिए हैं। जल्द ही स्थलीय सत्यापन और अभिलेखीय मिलान किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed